- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोग इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं। इन यूजर्स के लिए अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि 8 मई से इंस्टाग्राम में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। खबरों के अनुसार, आगामी समय में मेटा के फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर प्राइवेट चैट अब प्राइवेट नहीं रहेंगी। मेटा की ओर से यूजर्स की प्राइवेसी को बचाने के लिए कुछ वर्ष पहले लॉन्च किए गए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है।
मेटा की ओर से ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी गई है कि 8 मई, 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज पहले की तरह पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगे। मेटा अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में एक बदलाव करने जा रही है। इसके बाद से ही चैटिंग को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। क्या अब इसका प्रभाव इंस्टाग्राम यूजर्स पर पड़ेगा? ये तो आगामी समय ही बताएगा। इंस्टाग्राम लोगों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है।
PC: altosagency
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें