Recipe Tips: घर पर ही बना लें वनिला फ्लेवर की आइसक्रीम, इन चीजों से बढ़ जाता है स्वाद 

Hanuman | Wednesday, 10 Apr 2024 03:11:55 PM
Recipe Tips: Make vanilla flavored ice cream at home, these things enhance the taste

इंटरनेट डेस्क। आइसक्रीम कई प्रकार से बनाई जा सकती है। आज हम आपको घर पर ही वनिला फ्लेवर की आइसक्रीम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
दूध: चार कप
चीनी: तीन कप
वनिला एसेंस: दो टी स्पून
मैदा: चार चम्मच (टेबल स्पून)
क्रीम:  चार कप

विधि: 
- आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालकर इसमें दो चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। 
- अब दूध उबालकर इसमें मैदा पेस्ट और चीनी मिला दें। 
- अब आप इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लें। 
- अब इसे एक बर्तन में डालकर इसे फ्रिज में ठंडा कर लें। 
- अब इसे फ्रिज से निकालकर अच्छी तरह फेंट लें। 
-अब आप इसे फ्रीज में जमाने के लिए रख दें।
-अब आप इसका स्वाद लें। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.