Health Tips: गुड़हल की चाय पीना कर दें शुरू, मिलेंगे सेहत से जुड़े अनेक लाभ

Hanuman | Friday, 13 Mar 2026 09:17:26 AM
Health Tips: Start Drinking Hibiscus Tea and Reap Numerous Health Benefits

इंटरनेट डेस्क। अगर आप ग्रीन टी पीने के शौकीन हैं तो एक बार गुड़हल की चाय का स्वाद जरूर ही लें। कई औषधीय गुणों से भरपूर ये चाय सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। गुड़हल की चाय बीपी कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में बहुत ही लाभकारी होती है। ये चाय बनाने के लिए आपको एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबालना है। अब इसमें 2-3 गुड़हल के फूल अच्छी तरह से उबलने दें। पानी करीब आधा होने पर गैस बंद कर दें। अब आप इसे छानकर पी लें। इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।

गुड़हल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं और ब्लड प्रेशर को नेचुरली ठीक करने का काम करते हैं। ये चाय बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में उपयेागी है। इसी कारण से ये चाल हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसे पीने से हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। ये चाय बॉडी डिटॉक्स भी करती है।

 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है गुड़हल टी
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी गुड़हल ग्रीन टी फायदेमंद होती है। इसे पीने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है। ब्लड शुगर स्थिर रहता है। वहीं गुड़हल ग्रीन टी पीने से सेहत से जुड़े कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। ये चाय लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे व्यक्ति को मौसमी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। दिन में 1 गुड़हल की चाय पीने से शरीर के साथ ही त्वचा को भी फायदा मिलता है। वहीं ये बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.