- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के इस डिजिटल दौर ने लोगों के कई कामों को आसान बना लिया है। बैंक से जुड़े कई काम तो आप अब घर से ही कर सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआईI) की ओर से अपने करोड़ों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग की शानदार शुरुआत की गई है।
व्हाट्सएप बैंकिंग की सुविधा लेने के लिए ग्राहक को सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेलकर भी आप ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद एसबीआई की व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं और मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं।
वहीं आप अकाउंट डिटेल और अन्य स्टेटमेंट सेवाओं का भी लाभ ले सकते हैं। इनके अलावा पेंशन स्लिप, लोन से जुड़ी जानकारी, ब्याज दरें, सेविंग स्कीम्स और एनआरआई सेवाओं की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इनके अलावा भी कई सुविधाएं आपको व्हाट्सएप पर मिलेंगी।
PC: webwise
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें