- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को फटी एड़ियों की परेशानी का सामना करना पड़ता हे। इनके कारण चलने-फिरने में दर्द और जलन भी पैदा होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। ड्राई स्किन, लंबे समय तक पानी में रहना, विटामिन की कमी या मौसम बदलव भी इसके कारण हो सकते हैं।
आज हम आपको इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप फटी एड़ियों को मुलायम और साफ बना सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल और मोम बहुत ही उपयोगी है। नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है और मोम स्किन को सील करके नमी को लॉक करने में उपयोगी है।
दोनों के मिश्रण को रात में सोने से पहले एड़ियों पर लगा लें। इसके बाद आप ऊपर से कॉटन के मोजे पहन लें। कुछ दिनों में आपकी एड़ियां मुलायम बन जाएंगी। वहीं आप ग्लिसरीन और गुलाबजल का भी उपयोग कर सकते हैं। इस दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को एड़ियों पर लगा लें। ग्लिसरीन और रोज वाटर एड़ियों को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ डलनेस भी दूर करने में उपयोगी है।
PC: divyahimachal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें