- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के डिजिटल दौर में लोगों को ऑनलाइन ठगी का भी सामना करना पड़ रहा है। अब अब ठगी का एक नया तरीका AEPS स्कैम सामने आया है। इसमें कार्ड या किसी ओटीपी के भी किसी भी शख्स का बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा।
इसेक लिए ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले एनपीसीआई की ओर से उपलब्ध कराई गई खास AEPS यानी कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विस का उपयोग कर ठगी करते हैं। इसके लिए बैंकिंग के लिए कार्ड या ओटीपी की जरूरत नहीं होती। केवल आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके ही पैसे एक खाते से दूसरे में जा सकते हैं।
इसके लिए केवल आधार नंबर और सोशल मीडिया से एक साफ फोटो की आवश्यकता होती इससे बचने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से दो सुझाव बताए हैं। AEPS सर्विस का उपयोग नहीं करने पर बैंक को फोन करके इसे बंद करवा दें। अगर इसका उपयोग करते हैं तो आधार के बायोमेट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपके साथ फ्रॉड नहीं होगा।
PC: techlusive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें