- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। टेक्नोलॉजी के जमाने में कई नई नई चीजें ऐसी सामने आ रही हैं जो आपको एडवांस बनाते जा रही है। आज के मोबाइल फोन्स को टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट के साथ लॉक करने के लिए कोई फिजिकल बटन दबाने की ज़रूरत नहीं है। आपके फ़ोन की सेटिंग्स में डबल टैप टू लॉक या वर्चुअल लॉक बटन जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इन फीचर्स का इस्तेमाल करने से आपका फ़ोन एक्सपीरियंस आसान हो जाता है और पावर बटन पर स्ट्रेस कम होता है।
आज हम आपको फ़ोन को लॉक और अनलॉक करने के नए तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप सिर्फ़ पावर बटन का इस्तेमाल करके फ़ोन को लॉक करते हैं, तो आप अपना तरीका बदल सकते है। पावर बटन के अलावा, आप स्क्रीन पर डबल टैप करके या होम बटन को टच करके फ़ोन को लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
डबल टैप से काम चल जाएगा
आप स्क्रीन पर डबल टैप करके फोन की स्क्रीन बंद कर सकते हैं या फोन को लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में थोड़े बदलाव करने होंगे। फोन की सेटिंग्स में जाएं।
फिर एडवांस्ड फीचर्स में जाएं।
फिर आपको मोशन और जेस्चर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब यहां आपको स्क्रीन चालू करने के लिए डबल टैप और स्क्रीन बंद करने के लिए डबल टैप के सामने वाले टॉगल को इनेबल करना होगा।
फिर फोन तभी लॉक होगा जब आप स्क्रीन पर दो बार टैप करेंगे। अगर फोन अनलॉक है, तो स्क्रीन चालू हो जाएगी, फोन अपने आप अनलॉक नहीं होगा।
pc- zee news