Tech Tips: जल्द ही आने वाला है वॉट्सऐप पर ये बड़ा अपडेट, यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा

Hanuman | Thursday, 28 May 2026 01:31:11 PM
Tech Tips: A Major WhatsApp Update Is Coming Soon

इंटरनेट डेस्क। आागमी समय में वॉट्सऐप पर चैटिंग के लिए फोन नंबर की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर बड़ा अपडेट आने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन नंबर के स्थान पर चैटिंग के लिए जल्द ही यूजरनेम और यूनीक आईडी का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यानी अपडेट रोलआउट के बाद यूजर बिना अपना फोन नंबर शेयर किए मेसेजिंग के साथ वॉयस और वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकेंगे। खबरों के अनुसार, वॉट्सऐप पर ये ग्लोबली अपडेट जून 2026 में रोलआउट किया जा सकता है।

ये फीचर रोलआउट होने के बाद इंडिविजुअल यूजर्स के साथ ही बिजनेसेज भी अपने यूनीक हैंडल जैसे - HDFC Bank या Ben Clark या कोई भी नाम (उपलब्धता पर निर्भर) को रिजर्व कर सकेंगे। इस अपडेट के आने के बाद वॉट्सऐप पर होने वाले स्कैम्स में भी आएगी कमी हो जाएगी। वॉट्सऐप आज के समय में लोगों के बहुत ही उपयोग हो चुका है। इसके अभाव में लोगों के कई काम अटक सकते हैं।

PC:  techadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.