- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। डिजिटल खतरों से बचाने के लिए के लिए अभी तक कई प्रकार के फीचर सामने आ चुके हैं। अब गूगल की ओर से Android 16 अपडेट के साथ Advanced Protection नाम का एक नया सिक्योरिटी फीचर जारी किया गया है।
ये फीचर स्मार्टफोन को डिजिटल खतरों से बचाने में उपयोगी है। इसकी सहायता से स्मार्टफोन अपने आप ही संदिग्ध वेबसाइट्स, स्कैम कॉल्स, फिशिंग अटैक और अन्य साइबर खतरों को पहचानकर ब्लॉक कर सकता है। इससे आपका स्मार्टफोन पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। गूगल की ओर से पेश किया गया ये फीचर गूलल क्रॉम, Messages और Phone ऐप जैसे जरूरी सिस्टम एप्स के साथ मिलकर काम करने में उपयोगी है।
नया सिक्योरिटी फीचर जैसे ही कोई खतरनाक लिंक या कॉल सामने आता है तो तुरंत आपको अलर्ट कर देगा। ऐसा होने से आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी। गूगल का Advanced Protection फीचर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें