Tech Tips: Paytm पर इस प्रकार छिपा सकते हैं पेमेंट हिस्ट्री

Hanuman | Friday, 15 May 2026 03:07:03 PM
Tech Tips: Here's How You Can Hide Your Payment History on Paytm

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा डिजिटल पेमेंट Paytm का उपयोग किया जाता है। छोटे-बड़े लगभग हर भुगतान के लिए ये बहुत ही उपयेागी है। इस ऐप पर आपकी सभी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री सेव रहती है, जिससे खर्चों का रिकॉर्ड रखना आसान हो जाता है। हालांकि बहुत से लोग कुछ पेमेंट्स को निजी रखना चाहते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप आप कुछ ट्रांजेक्शन को मुख्य हिस्ट्री से छिपा सकते हैं। Paytm का ये खास "हाइड पेमेंट" फीचर आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

इस प्रकार छिपा लें Paytm पर ट्रांजेक्शन

-इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप ओपन करना होगा।

-अब इसमें बैलेंस और हिस्ट्री टैब पर जाएं।

- अब जिस ट्रांजेक्शन को छिपाना है, उस पर लेफ्ट स्वाइप करना होगा।

-स्क्रीन पर नजर आ रहे हाइड विकल्प पर टैप कर दें।

-इसके बाद आप यस हाइड पेमेंट पर टैप करके कन्फर्म करें।

-ऐसा करने पर चुनी हुई ट्रांजेक्शन मुख्य पेमेंट हिस्ट्री से छिप जाएगी।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.