Tech Tips: स्मार्टफोन के साथ भूलकर भी नहीं रखे ये कार्ड, नहीं तो…

Hanuman | Thursday, 21 May 2026 03:10:57 PM
Tech Tips: Never Keep These Cards Near Your Smartphone

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोग स्मार्टफोन के बिना खुद को अधूरा मानते हैं। ये लोगों की जरूरत बन चुका है। इसे लोगों द्वारा हमेशा अपने साथ रखा जाता है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें स्मार्टफोन के साथ नहीं रखना चाहिए।

आपको बता दें कि क्रेडिट और डेबिट कार्ड को स्मार्टफोन के साथ नहीं रखना चाहिए। ये फोन को तो नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन फोन आपके कार्ड्स को जरूर खराब कर सकता है। फोन के कवर में क्रेडिट या डेबिट कार्ड रखने से फोन से निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी और हल्का मैग्नेटिक फील्ड कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप या चिप को डी-मैग्नेटाइज कर सकता है।

इसके कारण आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड काम करना बंद कर सकते हैं। आपको भूलकर भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड को फोन के साथ रखने की  गलती नहीं करनी चाहिए।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.