Tech Tips: बच्चों के खर्च पर रहेगा परिजनों का पूरा कंट्रोल, Paytm ने अब लॉन्च कर दिया है ये फीचर  

Hanuman | Wednesday, 20 May 2026 02:42:31 PM
Tech Tips: Parents to Have Complete Control Over Children's Expenses, Paytm Has Now Launched This Feature

इंटरनेट डेस्क। देश में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ता जा रहा है। अब डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। पेटीएम ने अब बच्चों और टीनेजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो रोजमर्रा के छोटे खर्चों को पहले से कहीं अधिक आसान बना देगा।

पेटीएम की ओर से अब नया ‘Pocket Money' लॉन्च किया गया है। ये बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा देगा। इस फीचर के आने के बाद स्कूल कैंटीन, मेट्रो, कैब, मोबाइल रिचार्ज या छोटी-मोटी शॉपिंग के लिए बच्चों को हर बार कैश परिजनों से फोन पर नहीं मांगना पड़ेगा।

इस  फीचर की विशेष बात ये है कि इससे बच्चों के खर्च पर पूरा कंट्रोल परिजनों के पास रहेगा। इसके माध्यम से परिजन बच्चों के लिए डेली या मंथली स्पेंडिंग लिमिट फिक्स कर सकेंगे और हर ट्रांजैक्शन को रीयल टाइम में ट्रैक भी कर पाएंगे।

PC: outlookmoney
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.