Tech Tips: हो रही है व्हाट्सऐप के इस शानदार फीचर की टेस्टिंग, जान लें क्यों होगा उपयोगी?

Hanuman | Wednesday, 22 Apr 2026 03:21:45 PM
Tech Tips: Testing Underway for This Fantastic WhatsApp Feature—Find Out Why It Will Be Useful

इंटरनेट डेस्क।  मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर यूजर्स की सुविधा के लिए समय-समय पर नए फीचर आते रहते हैं। अब एक उपयोगी फीचर सामने आया है, जो एंड्रॉयड यूज़र्स को अपनी चैट ऑर्गनाइज़ करने और स्पैम मैसेज कम करने में सहायता करेगा।

इसकी विशेष बात ये है कि ये फीचर बिजनेस चैट को एक अलग सेक्शन में शिफ्ट कर देगा। खबरों के अनुसार, फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने जानकारी दी कि Meta के मालिकाना हक वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। ये आगामी फीचर एंड्रॉयड यूज़र्स को चैट को सही तरीके से ऑर्गनाइज करने में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसके माध्यम से चैट कंजेशन और स्पैम को कम करने में भी सहायता मिलेगी। अभी, WhatsApp मेन चैट लिस्ट में नॉर्मल मैसेज के साथ बिजनेस अकाउंट से भेजे गए मैसेज भी दिखाता है। यूजर्स के लिए ये फीचर लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

PC: investopedia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.