- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। WhatsApp नए-नए फीचर्स अपडेट होने के कारण इन दिनों ज्यादा ही चर्चा में बना हुआ है। अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए अब ये प्लेटफॉर्म एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जो वाकई में कई लोगों को पसंद आने वाला है।
ये आगामी फीचर उन लेागों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा जो कुछ समय के लिए WhatsApp से ब्रेक लेने का सोच रहे हैं, लेकिन ऐप को डिलीट करके बाद में सब कुछ फिर से सेट नहीं करना चाहते थे। मेटा का पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब एक 'लॉगआउट' फीचर पर काम कर रहा है। इसके माध्यम से यूजर्स अपनी चैट्स, सेटिंग्स या लॉगिन डिटेल खोए बिना ऐप से साइन आउट कर पाएंगे।
खबरों के अनुसार, WhatsApp के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.26.21.9 में इस फीचर को देखा है। वेबसाइट ने जानकारी दी कि ये अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और आगामी माह इसे और भी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
PC: techadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें