- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप में कई सिक्योरिटी फीचर दिए हुए हैं। आज हम आपको एक बहुत ही शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने पर आपकी निजी चैट्स, फोटो, वीडियो और ऑफिस के जरूरी फाइल्स लीक होने की चिंता दूर हो जाएगी।
आप हम आपको व्हाट्सऐप के एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर टू-स्टेप वैरिफिकेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। टू-स्टेप वैरिफिकेशन एक अतिरिक्त सुरक्षा फीचर है, जिसमें आपके व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए एक 6 अंकों का पिन सेट किया जाता है।
इस फीचर की विशेष बात है कि इसमें ओटीपी के अलावा पिन भी जरूरी होता है। इस फीचर के उपयोग में लेने से सिम क्लोनिंग या हैकिंग से बचाव होता है। इससे अनधिकृत लॉगिन लगभग असंभव हो जाता है। आपको जरूर ही इस फीचर का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपकी सिक्योरिटी को लेकर चिंता काफी हद तक दूर हो जाएगी।
PC: digitaltrends
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें