Tech Tips: यूजर्स के लिए बहुत ही उपयोग हैं WhatsApp के ये फीचर

Hanuman | Tuesday, 12 May 2026 02:58:35 PM
Tech Tips: WhatsApp Features Are Extremely Useful for Users

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा WhatsApp का उपयोग किया जाता है। यूजर्स की सुविधा के लिए इसमें कई उपयोगी फीचर दिए गए हैं। आज हम आपको उन फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप कई तरह के काम स्मार्ट वर्किंग के तौर पर कर सकते हैं। इससे यूजर्स का डेली का डिजिटल एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल सकता है।

इनमे से एक लिंक्ड डिवाइस फीचर भी है। इसमें यूजर्स को हर बार फोन की जरूरत नहीं पड़ेगी। लिंक्ड डिवाइस फीचर से यूजर्स व्हाट्सऐप को लैपटॉप या दूसरे डिवाइस पर भी भी उपयेाग कर सकते हैं।

इससे बिना फोन ऑनलाइन रखे कई काम किए जा सकते हैं। Disappearing और View Once फीचर प्राइवेसी को डबल करने में उपयोगी है। इससे भेजी गई फोटो या वीडियो केवल एक बार देखा जा सकता है, जिससे यूजर्स की पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है। वहीं वॉइस मैसेज ट्रांस्क्रिप्शन फीचर भी बहुत ही उपयोगी है। इससे लंबे वॉइस नोट को टेक्स्ट में बदला जा सकता है।

PC: popsci
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.