- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। WhatsApp पर समय-समय पर नए अपडेट आते रहते हैं। अब एक शानदार फीचर आया है, जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस फीचर से WhatsApp पर अब चैटिंग करते समय फोटो, वीडियो या फाइल भेजना बहुत आसान और तेज हो गया है। इसक लिए आपको आपको चैट स्क्रीन छोड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
WhatsApp पर जब आप + आइकन दबाएंगे, तो आपको एक नया लुक नजर आएगा। नीचे हाल के फोटो और वीडियो का 4x4 ग्रिड नजर आएगा। इसका अर्थ आपको गैलरी खोलने के लिए चैट बंद करने की आवश्यकता नहीं होगी। चैट बैकग्राउंड में रहेगी और आप जल्दी से फोटो का चुनाव कर आसानी से किसी भी भेज पाएंगे।
खबरों के अनुसार, WhatsApp का ये नया फीचर फिलहाल iOS यानी iPhone यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आपके लिए ये फीचर बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आज देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा WhatsApp का उपयोग किया जाता है।
PC: economictimes.indiatimes.