- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में लोगों को हिल स्टेशनों पर घूमना पसंद होता है। देश में हिल स्टेशनों की कोई कमी नहीं है। अगर आपका भी इस गर्मी में पत्नी के साथ किसी हिल स्टेशन पर रोमांटिक समय बिताने का प्लान है तो हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
आज हम आपको बेरीनाग हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैंं। ये खूबसूरत हिल स्टेशन हिमालय की गोद में स्थित है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित ये हिल स्टेशन समुद्र तल से 1860 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। बेरीनाग हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन नाग मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
इस हिल स्टेशन पर आपको नाग देवता मंदिर, क्वेराली, धनोली, चिनेश्वर जलप्रपात, भाटी गांव, कलिसन मंदिर और बाना गांव आदि स्थान पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां हसीन वादियों अपना दिल जीत लेंगी। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।
PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें