Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है बिहार का भवानी वॉटरफॉल, एक बार जरूर करें दीदार

Hanuman | Saturday, 07 Mar 2026 04:07:01 PM
Travel Tips: Bhavani Waterfall of Bihar is famous for its natural beauty, do visit it once

इंटरनेट डेस्क। बिहार अपने पर्यटक स्थलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। अगर आपका आगामी समय में कहीं पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। आज हम आपको एक बहुत ही खूबसूरत वॉटरफॉल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है।

आज हम आपको बिहार के रोहतास जिले में स्थित मां टुटला 'भवानी वॉटरफॉल' के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस वॉटरफॉल के आस- पास का नजारा इतना सुंदर और मनमोहक है कि आपको लगेगा, जैसे आप केरल की वादियों की बीच खड़े हैं।

ये वॉटरफॉल बिहार के सासाराम शहर से लगभग 30 किमी ये वॉटरफॉल दो विशाल पहाड़ों के बीच से रास्ता बनाते हुए नीचे 200 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। हालांकि भवानी वॉटरफॉल को देखने के लिए एंट्री फीस 30 रुपए है। भवानी वॉटरफॉल के आसपास के शेर शाह सूरी मकबरा- हिंदुस्तान, तारा चंडी मंदिर, नेहरू पार्क का भी दीदार आपको करने का मौका मिलेगा।

PC: tourism.bihar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.