Travel Tips: गर्मी के मौसम में पत्नी के साथ बना लें दार्जिलिंग घूमने का प्लान, इस कारण यादगार बनेगा टूर

Hanuman | Thursday, 08 May 2025 02:20:15 PM
Travel Tips: Make a plan to visit Darjeeling with your wife in summer season, this will make the tour memorable

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में अगर आपका पत्नी के साथ कहीं पर घूमने का प्लान है तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां की सैर करने में आपको और पार्टनर को बहुत ही मजा आ जाएगा।

आज आपको पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे टी कैपिटल बोल जाता है। दार्जिलिंग अपनी खूबसूरत चाय बागानों और ठंडी हवाओं के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है।

यहां पर गर्मी में मौसम बहुत ही शानदार रहता है। इस दौरान तापमान यहां पर केवल 12-20 डिग्री के बीच रहता है। यहां पर आपको कई खूबूसरती पयर्टक स्थलों पर भ्रमण करने का मौका मिलेगा।  यहां पर आप टाइगर हिल, बतासिया लूप,चाय बागानों में घूमने का मजा ले सकते हैं। 

टाइगर हिल से आपको कंचनजंघा पहाड़ और सन राइज का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। बतासिया लूप एक खूबसूरत रेलवे ट्रैक है जो हरे-भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है। दार्जिलिंग में आपको प्रकृति की खूबसूरती के बीच टॉय ट्रेन की सवारी करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही आपको यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: prabhatkhabar, tourword,  udaanhotels
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.