Travel Tips: बाहू गांव की खूबसूरती से अंजान हैं बहुत से लोग, बना लें घूमने का प्लान

Hanuman | Wednesday, 24 May 2023 12:24:48 PM
Travel Tips: Many people are unaware of the beauty of Bahu village, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में बाहू नाम का एक गांव है, जिनकी प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। बाहू नाम का ये नाम कुल्लू जिले में स्थित है। इस गांव की खूबसूरती से दुनिया अंजान है। एक बार जाने के बाद आप इस गांव को नहीं भूल पाएंगे। हिमाचल का ये बहुत शांत गांव है। चीड़ और देवदार के जंगलों से भरे पहाड़ इस गांव की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से बस एक घंटे की दूरी पर स्थित इस गांव में घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक होता है। इस दौरान इस गांव में मौसम बहुत सुहावना हो जाता है। यहां पर आपको बहुत से सेब के पेड़ भी नजर आ जाएंगे।

स्नोफॉल का मजा लेने के लिए आप यहां पर जनवरी और फरवरी के महीने में भ्रमण कर सकते हैं। यहां पर आपको फोटोग्राफी करने में बहुत ही मजा आ जाएगा। आप आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां जाने से आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा। 

PC: homestaysofindia



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.