Travel Tips: अभी घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है मसूरी, इस कारण यादगार बन जाएगा टूर

Hanuman | Wednesday, 16 Apr 2025 03:55:31 PM
Travel Tips: Mussoorie is a great place to visit right now, this will make the tour memorable

इंटरेनट डेस्क। गर्मी के मौसम में हर किसी की हिल स्टेशन पर घूमने की इच्छा होती है। अगर आपकी भी इसी प्रकार की इच्छा है तो आज हम आपको राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास ही स्थित एक बहुत ही शानदार हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आज जाएगा।

आज हम आपको मसूरी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये उत्तराखंड का एक मशहूर हिल स्टेशन है। यहां की हरियाली, ठंडी हवाएं और बर्फ से ढके हिमालय के मनमोहक दृश्य आपका दिल जीतने के लिए काफी है।

यहां पर आपको कैमल्स बैक रोड पर  घुड़सवारी और प्राकृतिक दृश्यों का मजा लेने का मौका मिलेगा। वहीं लाल टिब्बा में हिमालय का मनोरम नजारा आपको देखने को मिलेगा। गन हिल पर आप रोपवे की सवारी का आनंद ले सकते हैं। अभी यहां पर घूमने का अच्छा मौका है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC:  india.com, clubmahindra
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.