Travel Tips: बहुत ही खूबसूरत है उत्तराखंड का पंचाचूली पर्वत, बना लें पार्टनर के साथ घूमने का प्लान

Hanuman | Monday, 09 Mar 2026 01:15:29 PM
Travel Tips: Panchachuli mountain of Uttarakhand is very beautiful, make a plan to visit with your partner

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर कई खूबसूरत पयर्टक स्थल है। आज हम आपको यहां के पंचाचूली पर्वत के बारे में जानकारी देने जा रहे हें, कुमाऊं अंचल में बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पांच भव्य हिमालयी चोटियां हैं।

कुमाऊं क्षेत्र के पूर्वी भाग में दारमा घाटी के दुग्तू गांव के करीब स्थित इस पर्वत की खूबसूरती देकर आप हैरान रह जाएंगे। इन चोटियों की ऊंचाई 6,334 मीटर से लेकर 6,904 मीटर के बीच है। अत्यधिक ऊंचाई होने के कारण यहां अक्सर बर्फीले तूफान आना आम बात है। अनुभवी और साहसी पर्वतारोहियों को ये जगह बहुत ही पंसद आती है। यहां पर घूमने का सबसे अचछा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच माना जाता है।

यहां पर आपको ट्रेकिंग करने में भी बहुत ही मजा आ जाएगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: newstracksite.hocalwire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.