- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। घूमने के लिए फरवरी को बहुत ही शानदार समय माना जाता है। इस महीने में न तो ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी। इसी कारण तो इस महीन में बड़ी संख्या में लोग घूमना पसंद करते हैं।
अगर आपका इस महीने में कही पर घूमने का प्लान है तो आज हम आपको उत्तराखंड की दो बहुत ही शानदार जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा
हम आपको यहां के रानीखेत और उत्तरकाशी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। रानीखेत को पहाड़ों की रानी भी बोला जाता है। इस हिल स्टेशन पर आपको ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां की हरियाली आपका दिल जीत लेगी।
वहीं उत्तरकाशी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के कारण विश्व प्रसिद्ध है। आपको यहां पर उत्तरकाशी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, कुतेटी देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।
PC: traveltriangle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें