LPG: BHIM ऐप के माध्यम से इस प्रकार बुक कर लें सिलेंडर

Hanuman | Tuesday, 24 Mar 2026 01:24:09 PM
LPG: Here is how to book a cylinder using the BHIM app

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश में इन दिनों लोगों को एलपीजी सिलेंडर हासिल करने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर बुक करने के लिए गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या मैसेज लोगों को करना होता है। वहीं स्मार्टफोन यूजर्स BHIM, UMANG, PhonePe, Google Pay जैसे पेमेंट ऐप्स के माध्यम से भी एलपीजी सिलेंडर बुक करवा सकते हैं। आज हम आपको BHIM ऐप के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर बुक करवाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

इस प्रकार करें बुक

-सबसे पहले BHIM ऐप की होम स्क्रीन पर Bill Pay वाले ऑप्शन क्लिक कर दें।

- अब आपको Utility Bills कैटेगरी में LPG Cylinder वाले ऑप्शन पर जाकर गैस कंपनी का चुनाव करें

-कस्टमर आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर गैस बुक करने के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद पेमेंट करते ही आपको बुकिंग डिटेल्स मिल जाएगी।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.