- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपने आज ही नया फोन खरीदा है तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि फोन यूज करने से पहले आपको कुछ जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स ऑन कर लेनी चाहिए।
ऐसा करने के बाद फोन के खोने या फिर चोरी होने का डर नहीं रहेगा। वहीं फोन का निजी डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और डिवाइस की लोकेशन ऑन रहेगी, जिसकी सहायता से फोन गुम होने पर उसे खोजना आसान होगा। गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी विंग I4C की ओर से इस संबंध में लोगों को सतर्क किया है।
इसने जानकारी दी कि फोन खरीदने के बाद यूज करना ही काफी नहीं है। स्मार्टफोन के लिए सिक्योरिटी सेटअप ऑन होनी भी जरूरी है। ऐसा करने से गुम होने के बाद आपके ओटीपी, पर्सनल डेटा किसी के हाथ नहीं लगेगा। नया फोन यूज करने से पहले आप इसमें Find My Device ऐप जरूर इंस्टॉसल जरूरी ही कर लें। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में Find Hub में जाकर डिवाइस को लोकेट करने वाले ऑप्शन को इनेबल कर लें।
फोन स्विच ऑफ होने पर भी लोकेट किया जा सकेगा
वहीं आप रिमोट लॉक और ऑफलाइन डिवाइस वाले ऑप्शन को भी इनेबल कर दें। ऐसा होने पर फोन स्विच ऑफ होने पर भी लोकेट किया जा सकेगा। फोन की लॉक स्क्रीन पर मिलने वाले नोटिफिकेशन को भी सिक्योर आपको करना होगा। लॉक स्क्रीन पर ओटीपी वाले मैसेज कोई न पढ़ सके, इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन वाले ऑप्शन नोटिफिकेशन ऑन लॉक स्क्रीन वाले ऑप्शन में जाकर सेंसेटिव नोटिफिकेशन को ऑफ आपको करना होगा।
PC:uk.pcmag
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें