WhatsApp अकाउंट हैक होने से बचाने के लिए यूजर्स जरूर ही करें ऐसा

Hanuman | Tuesday, 24 Mar 2026 03:23:16 PM
Users must take these steps to protect their WhatsApp accounts from being hacked

इंटरनेट डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर देश में 85 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। बहुत से यूजर्स WhatsApp जरूरी जानकारी भी होती है। ये अकाउंट हैक होने पर यूजर्स के फोटोज, निजी चैट्स, डॉक्यूमेंट्स आदि हैकर्स के हाथ लग सकते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से अपने WhatsApp अकांउट को सरक्षित रख सकते हैं।

सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी I4C की ओर से वीडियो मे माध्यम से WhatsApp को हैक होने से बचाने के लिए 3 महत्वपूर्ण सेटिंग्स बताई गई है। जिन्हें ऑन करने से आपका WhatsApp सुरक्षित हो जाएगा। इनमें एक लिंक्ड डिवाइसेज है। WhatsApp आपके फोन के अलावा किसी और डिवाइस में ऑन होने पर निजी चैट वहां से एक्सेस की जा सकती है।

इसी कारण अपने WhatsApp में जाकर लिंक्ड डिवाइसेज की जांच करते रहना चाहिए। WhatsApp लिंक्ड डिवाइस में कोई अनजान डिवाइस दिखाई दे तो उसे तुरंत लिंक्ड डिवाइस से रिमूव कर दें। केवल उन डिवाइसेज में WhatsApp लॉग-इन रहना चाहिए जिनका एक्सेस आपके पास है।

PC:investopedia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.