- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा वाट्सऐप का उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि इसके माध्यम से भी यूजर्स के साथ धोखाखड़ी हो सकती है। लोगों को धोखाखड़ी से बचाने के लिए कंपनी की ओर से वाट्सऐप पर कई सुरक्षा फीचर दिए गए हैं।
आज हम आपको एक बहुत ही शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको वाट्सऐप के 2-Step Verification फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
इस फीचर को सक्रिय करने के बाद यदि कोई व्यक्ति आपके नंबर से वाट्सऐप में लॉग इन करने का प्रयास करता है, तो उसे आपके द्वारा सेट किया गया 6 अंकों का PIN दर्ज करना होगा। PIN दर्ज नहीं होने पर अकाउंट ओपन नहीं होगा। इससे अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच रोकने में मदद मिलेगी। आपको इस फीचर का उपयोग जरूर ही करना चाहिए।
PC: webwise
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें