- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा मैसेजिंग ऐप WhatsApp का उपयोग किया जाता है। इस पर समय –समय पर सिक्योरिटी अलर्ट जारी होते रहते हैं। अब एक नया अलर्ट जारी हुआ है।
WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta को ऐप में दो सीरियस बग मिले हैं। इसी को देखते हुए मेटा ने चेतावनी दी है कि इन कमियों के कारण हैकर्स यूजर्स के पर्सनल डेटा और उनके स्मार्टफोन तक भी पहुंच सकते हैं। यूजर्स को अपने फोन और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले अपना ऐप तुरंत अपडेट करना होगा।
Google Play Store या Apple App Store पर जाकर WhatsApp का लेटेस्ट वर्शन लेना होगा। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना होगा। संदिग्ध अटैचमेंट को खोलने की गलती नहीं करें। कोई फ़ाइल डाउनलोड करने से पहले इसे जांच लें। डिजिटल दुनिया में सॉफ़्टवेयर अपडेट को हैकर्स के ख़िलाफ़ आपका सबसे अच्छा बचाव माना जाता है।
PC: investopedia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें