- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद में लोगों को एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसकी कीमतों ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ दी हैं। इसी बीच ऑयल इंडिया ने लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए एक ऐसा समाधान पेश किया है जो एलपीजी संकट के बीच बड़ा समाधान बनकर सामने आया है।
कंपनी की ओर से अब ‘Surya Nutan’ नाम का इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम लॉन्च किया है। इसकी विशेष बात ये है कि लोग इसके माध्यम से बिना एलपीजी, पीएनली और यहां तक कि बिना बिजली के भी खाना बना सकेंगे। ये सिस्टम सूरज की रोशनी से चलता है। आप इस कुकिंग सिस्टम को बुकिंग करवाकर अपने घर मंगवा सकते हैं। Indian Oil Corporation के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की ओर से इसे तैयार किया है। इस सिस्टम में घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाता है, जो सूरज की रोशनी को एनर्जी में बदला है। इसके बाद एनर्जी एक केबल के माध्यम से सीधे किचन में लगे कुकटॉप तक पहुंचती है। इस सोलर कुकिंग सिस्टम की शुरुआती कीमत करीब 12,000 रुपए है। इसेक टॉप या प्रीमियम मॉडल की कीमत लगभग 23,000 रुपए तक की गई है। ये 4 लोगों के परिवार के पूरे दिन का खाना आराम से बना सकता है।
ये है प्री –बुकिंग का प्रोसेस
इस सोलर कुकिंग सिस्टम की प्री-बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल कॉपोरेशन की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक करवाना होगा। इसमें नाम, ईमेल और परिवार में कितने लोग हैं जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। वहीं जरूरत के हिसाब से सिंगल या डबल बर्नर का विकल्प चुनना होगा। सारी डिटेल भरने के बाद फॉर्म सबमिट होते ही प्री-बुकिंग दर्ज हो जाती है।
PC: rozgaarzone
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें