- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि सही नहीं तो आप इसे आसानी से घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं। आधार कार्ड में सही जन्मतिथि होना बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर आपके कई काम अटक जाएंगे। इसमें केवाईसी प्रोसेस, नौकरी और स्कॉलरशिप आदि शामिल है। आप केवल 50 रुपए के शुल्क के साथ आधार में जन्मतिथि को सही करवा सकते हैं।
इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर माई आधार सेक्शन में Update Your Aadhaar विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद Update Demographics Data Online पर क्लिक कर आधार नंबर डाल दें।
अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से लॉगिन कर लें। अब Date of Birth विकल्प का चयन कर सही जन्मतिथि डालें। इसके साथ ही वैलिड डॉक्यूमेंट भी अपलोड करें। अब 50 रुपए के शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर दें। ये प्रोसेस पूरा होने पर आपके आधार में जन्मतिथि सही हो जाएगी।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें