- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मैरिज सर्टिफिकेट भी लोगों के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसके अभाव में आपके कई काम अटक सकते हैं। आज आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
जिससे आपको ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब कपल्स अपने आधार कार्ड की मदद से राज्य के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से इसे ऑनलाइन आवेदन कर बनता सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। तय शुल्क देने के बाद इसे तय तारीख पर रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर वेरिफिकेशन करवाना होगा।
मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए पति और पत्नी दोनों का आधार कार्ड, 10वीं की अंक तालिका या जन्म प्रमाण पत्र, शादी का निमंत्रण पत्र या धार्मिक स्थल का विवाह प्रमाण पत्र, पति-पत्नी की संयुक्त फोटो और दो गवाहों के आधार कार्ड और उनकी फोटो जयरी होगी। अब आप दिल्ली के निवासी हैं तो edistrict.delhigovt.nic.in पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा। इससे आपका मैरिज सर्टिफिकेट आसानी से बन जाएगा।
PC: indiamart
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें