- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। लोगों द्वारा इसे समय-समय पर अपडेट करवाया जाता है। हालांकि जानकारी अपडेट के लिए लोगों को शुल्क भी देना होता है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल या जन्मतिथि (डीओबी) जैसी जानकारियों को सही करवाने के लिए आपको कितना शुल्क देना होगा। आपको बता दें कि आधार कार्ड में इन जानकारियों को सही करवाने के लिए आपको 75 रुपए का शुल्क देना होगा। यह चार्ज आधार सेवा केंद्र पर लागू होता है।
हर बार अपडेट कराने पर आपको ये शुल्क देना होगा। इसलिए बार-बार छोटे-छोटे बदलाव कराने के स्थान पर आपको एक ही बार में सभी जरूरी अपडेट करवा लेने चाहिए। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। ये सभी सरकारी योजनाओं में उपयोगी है। बैंक में खाता खुलवान के लिए भी ये जरूरी है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें