प्रतापगढ़ में तहसीलदार योगेश जयसवाल की मौत को लेकर Dotasra ने सरकार पर साधा निशाना

Hanuman | Tuesday, 23 Sep 2025 01:02:05 PM
Dotasra targeted the government over the death of Tehsildar Yogesh Jaiswal in Pratapgarh

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्क्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रतापगढ़ में तहसीलदार योगेश जयसवाल की मौत को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है।

उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रतापगढ़ में तहसीलदार योगेश जयसवाल की मौत कोई साधारण घटना नहीं है, यह सीधे-सीधे भाजपा सरकार की संवेदनहीनता, लापरवाही और बदहाल व्यवस्था की वजह से हुई सरकारी हत्या है। एक अधिकारी तक को एंबुलेंस नहीं मिली, समय पर इलाज नहीं मिला, एक घंटे तक तड़पते रहे, तो भाजपा कुशासन में  आईसीयू में पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं और आम जनता के हालात की कल्पना की जा सकती है।

दम तोड़ चुकी स्वास्थ्य सेवाएं एवं ऊपर से दबाव, तनाव और प्रताड़ना ने एक अधिकारी की जान ले ली। यह भाजपा के शासन-प्रशासन की असफलता और अमानवीय रवैये का ज्वलंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  जी, मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करें। जयसवाल के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.