गजेंद्र शेखावत का शर्मनाक बयान टूटी हुई महत्वाकांक्षा और सत्ता के बेकाबू अहंकार का प्रदर्शन है: Dotasra

Hanuman | Monday, 23 Mar 2026 01:30:54 PM
Gajendra Shekhawat's shameful statement is a display of shattered ambition and the unbridled arrogance of power: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कर्मचारियों को फलोदी में दी गई धमकी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जब मंत्री खुलेआम कहें कि "नौकरी और ज़िंदगी" बर्बाद कर दूंगा, तो ये सिर्फ एक अफसर की बेइज्जती नहीं, पूरे प्रशासनिक ढांचे का अपमान है।

फलोदी में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का ये शर्मनाक बयान टूटी हुई महत्वाकांक्षा और सत्ता के बेकाबू अहंकार का प्रदर्शन है। जहां भाजपा की राजनीति, अधिकारियों को डराने और धमकाने पर चल रही है। जिसमें नियम-कानून नहीं, सत्ता का दुरुपयोग, दुर्भावना और तानाशाह हावी है।

डोटासरा ने कहा कि अगर अधिकारी नियम से काम करें तो जिंदगी बर्बाद करने की धमकी और सत्ता के आगे झुकें तो सब ठीक। आखिर मंत्री जी को किस बात की खुन्नस हैं? क्या टूटी हुई महत्वाकांक्षा का गुस्सा और हताशा प्रशासन पर उतारा जाएगा?

मेरी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील है कि डरिए मत, झुकिए मत। संविधान के प्रति जवाबदेह होकर नियम कानून से काम करें। राजस्थान की 8 करोड़ जनता और कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

PC: deccanherald



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.