Gehlot ने अब भाजपा-आरएसएस पर लगा दिया है ये गंभीर आरोप, बोल दी है ये बात

Hanuman | Wednesday, 24 Sep 2025 03:26:53 PM
Gehlot has now leveled this serious allegation against the BJP-RSS, saying this

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। अब उन्होंने कन्हैया लाल हत्या मामले को लेकर बड़ी बात कही है।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कन्हैया लाल हत्या मामले को लेकर कहा कि इस मामले को तीन साल होने को आए हैं, लेकिन एनआईए अभी तक कुछ नहीं कर पाई। हमारे समय में हमने 3 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित परिवार को मुआवजा दे दिया।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि क्या कारण है कि एनआईए मामले को आगे नहीं बढ़ा पा रही? उन्होंने इस संबंध में बोल दिया कि अगर हमारे पास मामला होता तो 6-8 महीने में फैसला हो जाता।

मैं हिन्दू मुस्लिम नहीं देखता। मैं देखता हूं कि किसने हिंसा की है। अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोल दिया कि भाजपा-आरएसएस वाले जाति धर्म देखकर कार्रवाई करते हैं।

PC:  swarajyamag
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.