National News: दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

Samachar Jagat | Monday, 08 Aug 2022 03:04:43 PM
Headlines at 2 pm

मुख्य समाचार इस प्रकार हैं

 राजस्थान दूसरी लीड मंदिर भगदड़
राजस्थान : खाटूश्याम मंदिर के बाहर भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत, चार अन्य घायल
सीकर (राजस्थान), राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार को तड़के खाटूश्याम मंदिर के बाहर भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 एनसीआर लीड त्यागी ध्वस्त
नोएडा : फरार श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के बाहर बना अवैध निर्माण ढहाया गया
नोएडा (उप्र), महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी द्बारा उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उनके आवास के बाहर बनाए गए 'अवैध’ निर्माण को ढहा दिया गया। त्यागी अभी फरार है।

 महाराष्ट्र अदालत लीड राउत
धन शोधन मामला : शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मुंबई की एक विशेष अदालत ने शहर में एक 'चॉल’ के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 उप्र महिला अभद्रता गिरफ्तार
श्रीकांत त्यागी महिला अभद्रता मामला: पीड़िता को धमकाने के मामले में छह लोग गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), नोएडा पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करने और उसे धमकाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

 खेल राष्ट्रमंडल मोदी बधाई
क्रिकेट में पहला पदक हमेशा विशेष रहेगा : मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक विजेताओं को सोमवार को बधाई दी और रजत पदक जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का पदक हमेशा विशेष रहेगा।

 इजराइल फलस्तीन लीड संघर्ष विराम
गाजा में फलस्तीनी आतंकवादियों और इजराइल के बीच संघर्ष विराम लागू
गाजा सिटी, इजराइल और फलस्तीनी आतंकवादियों के बीच करीब तीन दिन से चल रही हिसा को खत्म करने के मकसद से रविवार देर रात संघर्ष विराम लागू हुआ। इस हिसा में फलस्तीन के कई नागरिक मारे गए और हजारों इजराइलियों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

चीन ताइवान अ्भ्यास
ताइवान के आसपास चीन का सैन्य अभ्यास जारी
बीजिग, चीन ने ताइवान के आसपास अपना अप्रत्याशित सैन्य अभ्यास सोमवार को भी जारी रखा। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से अप्रसन्न चीन ने यह अभ्यास शुरू किया है जो सात अगस्त को समाप्त होना था। चीन का दावा है कि यह द्बीप को उसका हिस्सा है।

 ड्रोन सेना
सेना डिजाइन ब्यूरो ने ड्रोन विकसित करने के लिए डीएफआई के साथ समझौता किया
नयी दिल्ली, सेना डिजाइन ब्यूरो (एडीबी) ने सोमवार को भारतीय ड्रोन महासंघ (डीएफआई) के साथ एक सहमति पत्र पर दस्तखत किए, जिसके तहत भारतीय सैनिकों के लिए उच्च क्षमता वाले ड्रोन विकसित किए जाएंगे।

 अंबानी वेतन
मुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे साल कोई वेतन नहीं लिया
नयी दिल्ली, अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे साल अपनी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से कोई वेतन नहीं लिया।

 खेल राष्ट्रमंडल क्रिकेट हरमनप्रीत
हम फाइनल में लगातार गलतियां दोहरा रहे हैं : हरमनप्रीत
बîमघम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिताबी मुकाबले में फिर से बल्लेबाजी पतन पर निराशा व्यक्त की और स्वीकार किया कि उनकी टीम को फाइनल में लगातार एक जैसी गलतियां दोहराने से बचना होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.