- SHARE
-
दिल्ली मौसम: एक नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण दिल्ली और आसपास के शहरों में 3 दिन तक बारिश के साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
दिल्ली मौसम पूर्वानुमान: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते मूसलधार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में असर डालने वाला है, जिसका प्रभाव दिल्ली एनसीआर के शहरों में भी देखने को मिलेगा। इस विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली सहित एनसीआर के शहरों में 3 दिन तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही दिल्ली में दो दिनों तक तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 11 मार्च को दिल्ली में सुबह के समय कोहरा रहेगा और दिन में आंशिक रूप से बादल होंगे। इस दौरान हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
12 मार्च को भी दिल्ली का मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। इस दिन भी हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।