Kolkata: भारी बारिश ने ली सात लोगों की जान, ट्रेन और मेट्रो सेवा भी हुई ठप

Hanuman | Tuesday, 23 Sep 2025 02:31:51 PM
Kolkata: Heavy rains claim seven lives, disrupt train and metro services

इंटरनेट डेस्क। देश में बारिश का कहर अब भी जारी है। अब कोलकाता व आसपास के जिलों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। सोमवार रात से लेकर आज सुबह तक यहां पर हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां पर जलजमाव में प्रवाहित करंट के कारण सात लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

पश्चिम बंगाल की राधधानी कोलकाता और हावड़ा में कई जगहों पर घुटनों तक पानी भरने के कारण यहां लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भारी बारिश के कारण सड़क, ट्रेन यहां तक कि मेट्रो सेवा भी ठप हो गई। क्रू मेंबर और पायलटो के देर से पहुंचने से विमान सेवा भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है। कोलकाता के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं।

हावड़ा के रेलवे यार्ड में घुसा बारिश का पानी लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश का पूजा पंडालों की तैयारियों पर भी भारी प्रभाव देखने को मिला है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.