- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में आज नई सरकार का गठन हो जाएगा। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे भी देवेंद्र फडणवीस को ये पद देने को तैयार हो गए हैं।
सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगने के बाद अब एकनाथ शिंदे को सरकार में बने रहने के लिए मनाया जा रहा है। खबरों के तहत बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार रात एक बार फिर एकनाथ शिंदे से मिलने वर्षा बंगले पर गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरी बार सीएम बनने जा रहे फडणवीस ने शिंदे से महाराष्ट्र की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने का आग्रह किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कैबिनेत्र मंत्रियों को लेकर भी चर्चा हुई।
एकनाथ शिंदे ने रखी दी है ये शर्त
खबरों की मानें तो शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के लिए देवेन्द्र फडणवीस के सामने एक शर्त रख दी है। उन्होंने बोल दिया है कि उपमुख्यमंत्री का पद तभी स्वीकार करेंगे जब उन्हें गृह विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी। बताया जा है इस संबंध में दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक चर्चा हुई है। इसी कारण ये कयास लगाए जा रहे देवेंन्द्र फडणवीस अब एकनाथ शिंदे को अपना प्रिय विभाग गृह विभाग दे सकते हैं। अब आगामी समय ही बताएगा कि नई सरकार में किसे कौनसा विभाग मिलता है। आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें