जल्द ही भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा होने वाला है। भारत को जुलाई तक चार राफेल फाइटर प्लेन मिल जाएंगे। इन्हें हरियाणा के अंबाला स्थित एयरबेस पर तैनात किए जाएंगे। भारत को पहले ये राफेल मई में मिलने थे, लेकिन कोरोना वायरस के संकट के चलते दो महीने देरी से मिलेंगे। खबर के अनुसार भारत में आने वाले चार प्लेनों में तीन दो सीटों वाले ट्रेनिंग प्लेन होंगे। जबकि एक फाइटर जेट होगा। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल का सौदा किया है।

राफेल आने से भारत की वायुसेना की शक्ति में काफी गुना तक इजाफा हो जाएगा। दसॉल्ट के साथ हुए 59 हजार करोड़ रुपए के इस समझौते के तरह भारत को 2022 तक 36 राफेल मिलेंगे। यह विमान भारत के लिए काफी खास है।

राफेल आधुनिक विमान है। इसकी हथियार प्रणाली पाकिस्तान के एफ-16 से ज्यादा शक्तिशाली और ताकतवर है।राफेल का मिसाइल सिस्टम काफी आधुनिक और बेहतर है। यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर सटीक निशाना साधने वाले हथियारों को अपने साथ ले जाने में सक्षम है।