कोटा में एक ही दिन में दो बच्चों के आत्महत्या की घटना पर Priyanka Gandhi ने प्रकट किया दुख,बोल दी है ये बड़ी बात 

Hanuman | Friday, 24 Jan 2025 09:13:48 AM
Priyanka Gandhi expressed grief over the suicide of two children in a single day in Kota

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी ने अब राजस्थान के कोटा जिले में एक ही दिन में दो बच्चों के आत्महत्या करने की घटना पर दुख क्रिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस संबध्ंा में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि कोटा, राजस्थान में एक ही दिन में दो बच्चों के आत्महत्या का समाचार अत्यंत डरावना और हृदयविदारक है। यहां तीन हफ्ते के अंदर 5 छात्रों ने आत्महत्या की है, ये बहुत चिंताजनक है। 

यह समय शिक्षा के संस्थानों, अभिभावकों और सरकारों को मिलकर सोचने और आत्मनिरीक्षण करने का है कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्या हमारे बच्चों पर इतना दबाव पड़ रहा है कि वे झेल नहीं पा रहे हैं या समूचा वातावरण उनके अनुकूल नहीं है? सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। बच्चों के मनोविज्ञान, शिक्षा के तौर-तरीकों और माहौल को लेकर गहराई से अध्ययन हों और जरूरी सुधार की पहल की जाए।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.