- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के आमजन को एक और बड़ी सौगात दी है। सीएम ने अब ब्यावर में 30 करोड़ रुपए की लागत से देवाता फीडर की लाइनिंग और कवरिंग का शिलान्यास किया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को ब्यावर के जवाजा में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान के माध्यम से प्रदेश के गांव मजबूत होंगे, जिससे विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा हो सकेगा। 20 जून तक संचालित होने वाले इस अभियान में जल स्त्रोतों, नदियों, जलधाराओं और तालाबों पर जल पूजन, कलश यात्रा, जन जागरूकता, स्वच्छता अभियान जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जल और पर्यावरण संरक्षण की परंपराओं और संस्कृति से जोड़ा जा रहा है।
अभियान जल प्रबंधन ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
सीएम ने इस दौरान कहा कि यह अभियान जल प्रबंधन ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, जलाशयों का पुनरुद्धार, बांध, एनीकट, नहरों की मरम्मत, वर्षा-जल संचयन संरचनाओं और पर्यावरण संवर्धन से जुड़े कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जा रहा है।
प्रदेश के विकास में पानी की उपलब्धता बेहद अहम
सीएम ने कहा कि कहा कि प्रदेश के विकास में पानी की उपलब्धता बेहद अहम है। जब किसानों और उद्योगों को भरपूर पानी मिलेगा तभी प्रदेश खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें