Rajasthan: 6 अप्रैल को जयपुर आएंगे खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी, लोकसभा चुनाव के लिए जारी करेंगे घोषणा पत्र

Samachar Jagat | Thursday, 28 Mar 2024 05:00:09 PM
Rajasthan: Kharge, Sonia and Rahul Gandhi will come to Jaipur on April 6, will release manifesto for Lok Sabha elections

इंटरनेट डेस्क। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से तैयारियां जोरो पर हैं। पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए अगले महीने घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। 

खबरों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र 6 अप्रैल को राजस्थान की राजधानी जयपुर से जारी किया जाएगा। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी है। इस मौके पर गोविंद सिंह डोटासरा के साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आज जानकारी दी कि 6 अप्रैल की सुबह 11 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी जयपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। इन नेताओं द्वारा इस दिन एक संयुक्त जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के बड़ी संख्या में लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। 

PC: bhaskar

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.