Rajasthan: अब नागौर, मेड़ता और बाड़मेर कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, इस नाम से मिला मेल

Hanuman | Monday, 09 Mar 2026 02:28:22 PM
Rajasthan: Now Nagaur, Merta and Barmer courts have received bomb threats, mail was received with this name

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अब प्रदेश के नागौर, मेड़ता सिटी और बाड़मेर जिला मुख्यालय कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, बम से उड़ाने की धमकी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने कोर्ट पहुंच परिसर को खाली करवाकर दिया है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की जांच पड़ताल शुरू की।

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रविवार रात 10:31 बजे जिला एवं सेशन न्यायाधीश की सरकारी मेल पर सौरभ बिस्वास के नाम से धमकी भरा मेल मिला।

इस मेल में बाड़मेर सेशल कोर्ट परिसर को 14 बम से उड़ाने का जिक्र किया। आज सुबह जब कर्मचारियों ने मेल चेक किया तो इस संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद सूचना सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस अधिकारियों को दी गई।  आपको बता दें कि इससे पहले भी राजस्थान में कई बार कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.