Republic Day: सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और भविष्य के सपनों का गवाह बनेगा कर्तव्य पथ, ये दिग्गज होंगे मुख्य अतिथि

Hanuman | Monday, 26 Jan 2026 10:15:11 AM
Republic Day: Kartavya Path will witness military might, cultural diversity and dreams of the future

इंटरनेट डेस्क। 77वां गणतंत्र दिवस आज देश भर में गर्व और उत्साह के साथ मनाया रहा है। देश का मुख्य आयोजन आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगा।  दिल्ली का ऐतिहासिक कर्तव्य पथ आज देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और भविष्य के सपनों का गवाह बनने जा रहा है। दिल्ली में होने वाले इस समारोह की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक  पहुंचने के साथ होगी। पीएम मोदी देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम कर्तव्य पथ के सलामी मंच पर पहुंचेंगे।

खबरों के अनुसार, आज सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में भव्य परेड  का आयोजन किया जाएगा। करीब 90 मिनट तक होने वाली इस परेड में आसमान से लेकर जमीन तक देश के शौर्य का ऐसा प्रदर्शन होगा कि दुश्मन के दांत खट्टे हो जाएं। खबरों के अनुसार, आज होने वाले इस आयोजन मुख्य अतिथि के तौर पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल होंगे।

जमीन से आसमान तक अभेद्य घेराबंदी की

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की ओर से यहां पर जमीन से आसमान तक अभेद्य घेराबंदी कर दी है। तीस हजार  से अधिक जवान तैनात हैं।  सुरक्षा का आलम यह है कि पुलिसकर्मियों को अब 'एआई-चश्मों' (फेस रिकग्निशन सिस्टम) से लैस किया गया है। वहीं पूरे इलाके में 3,000 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे और 30 कंट्रोल रूम से 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग हो रही है। आज देश के हर राज्य में गणतंत्र दिवसा समारोह मनाया जा रहा है।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.