Sanjay Singh: कोर्ट परिसर में संजय सिंह का बड़ा दावा, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को दिया जा सकता है अंजाम

Samachar Jagat | Saturday, 11 Nov 2023 09:21:46 AM
Sanjay Singh: Sanjay Singh's big claim in the court premises, a big incident can be carried out with Kejriwal.

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह इन दिनों शराब नीति मामले में जेल में बंद है। ऐसे में वो कोर्ट में पेेशी पर आए तो उन्होंने परिसर में एक बयान देकर खलबली मचा दी। कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान उन्होंने बड़ा दावा कर दिया। यह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश है। सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग। बता दें की पार्टी की ओर से यह वीडियो क्लिप शेयर किया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ी घटना ट्रेंड होने लगा है।

बता दें की शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह जेल में हैं। दिल्ली की एक अदालत ने नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि शुक्रवार को 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। 

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.