- SHARE
-
खेल डेस्क। जॉर्ज मुन्से (84 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले में आज इटली को 73 रन से करारी शिकस्त दी। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन स्कोरबोर्ड खड़ा किया।
जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवरों में केवल 134 रन पर ढेर हो गई। स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लीस्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। स्कॉटलैंड की ओर से माइकल जोन्स ने भी 37 रन का योगदान दिया। स्कॉटलैंड के विशाल स्कोर के जवाब में इटली की टीम ने केवल 40 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद पूरी टीम 17वें ओवर में केवल 134 रन पर ऑलआउट हो गई। बेन मनेंटी ने उसकी ओर से सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें