Year Ender 2025: इन पांच भारतीय गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी  गेंद से दिखाया जलवा

Hanuman | Monday, 08 Dec 2025 01:31:38 PM
Year Ender 2025: Five Indian bowlers who have excelled with the ball in Test cricket

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम का इस साल का टेस्ट क्रिकेट में सफर समाप्त हो गया है। अब भारतीय टीम अगले साल ही टेस्ट मैच खेलेगी। इस साल टेस्ट क्रिकेट में कई भारतीय क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिला है। आज हम आपको साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे हैं। शीर्ष पांच गेंदबाजों की लिस्ट में तीन तेज और दो स्पिन गेंदबाज शामिल हैं।  लिस्ट में दूसरे स्थान पर बुमराह है। वह इस साल केवल आठ मैच ही खेल सके हैं।

मोहम्मद सिराज: इस तेज गेंदबाज ने इस साल 10 मैचों की 19 पारियों में भारत की ओर से सबसे जयादा 43 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/70 रन रहा है।

जसप्रीत बुमराह: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने इस साल 8 मैचों की 14  पारियों  31 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन  5/27 रहा है।

रवीन्द्र जडेजा: भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 10 मैचों की 18 पारियों में  25 विकेट झटके हैं।

कुलदीप यादव: इस साल कुलदीव यादव ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने इस साल  4 मैचों की की 8 आठ पारियों में 20 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/82 रहा है।

प्रसिद्ध कृष्णा: युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी  4 मैचों की 8 पारियों में  20 हासिल किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/62 रहा है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.