Weather update: सात दिन बाद आया मानसून, लेकिन एक ही दिन में केरल के साथ कर्नाटक भी पहुंचा

Shivkishore | Friday, 09 Jun 2023 07:52:29 AM
Weather update: Monsoon arrived after seven days, but reached Karnataka along with Kerala in a single day

इंटरनेट डेस्क। सात दिन से देर के बाद मानसून की देश में एंट्री हो चुकी है। केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही आगे भी बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मानसून कर्नाटक भी पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो चक्रवात बिपरजॉय के कारण शुरूआत में इसके हल्के रहने की संभावना है।

वैसे केरल में मानसून 1 जून को प्रवेश करने वाला था लेकिन इस बार मानसूने की एंट्री सात दिनों के बाद हुई है। इस बार पूरे 7 दिन की देरी के बाद केरल में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही कर्नाटक में भी बारिश का दौर देखने को मिला है। तमिलनाडु में भी मानसूनी बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग की माने तो मानसून अगले दो दिनों में तमिलनाडु और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में पहुंच जाएगा। 10 जून तक दक्षिण से बढ़ते हुए मानसून महाराष्ट्र पहुंच जाएगा और पूर्वोत्तर के राज्यों को कवर कर पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार तक पहुंचेगा। माना जा रहा है की 15 जून तक मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूरे बिहार को कवर कर लेगा। वहीं इस बार मानसून पांच दिन पहले यानी के 20 जून तक राजस्थान में प्रवेश कर सकता है।

pc- jansatta



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.